फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रंजिश में युवक व परिजन पर जानलेवा हमला

Sun, 11 Oct 2026 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव विनायकपुर में कुछ दिन पहले रंजिश में एक युवक व परिजन पर जानलेवा हमला किया गया। युवक पर कुल्हाड़ी से वार किए गए। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। गांव विनायकपुर के रहने वाले हरेंद्र सिंह ने बताया कि 28 सितंबर की रात करीब आठ बजे घर पर थे। तभी रंजिश मान रहे गांव के राजू सिंह, टिंकल सिंह और आषेंद्र सिंह गाली-गलौज करते हुए आए। विरोध करने पर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उन पर हमलावरों ने कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और भाई की बहू को भी पीटा। सीओ करहल अजय सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज है, हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें