फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दरवाजा बंद कर युवती ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 06 Aug 2026 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। कस्बा की रहने वाली एक 25 वर्षीय युवती ने बृहस्पतिवार को घर के कमरे में दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन ने युवती को दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा। अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए। थाना क्षेत्र के कस्बा बिछवां निवासी शमशाद खान पुलिस विभाग में हैं, उनके चार बेटे व एक 25 वर्षीय पुत्री आरजू थी। आरजू टैट की परीक्षा पास कर चुकी थी। बृहस्पतिवार सुबह शमशाद खान ड्यूटी पर चले गए थे। कुछ देर बाद मां बाजार और उसके भाई लाइब्रेरी चले गए। वह छत पर बने अपने कमरे में चली गई और अंदर से कुंडी लगा ली। कुछ देर बाद जब छोटा भाई कमरे की ओर गया तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद मिला। जंगले से झांककर देखा तो अंदर आरजू दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई थी। छोटे भाई के शोर मचाने पर परिजन व आस-पास के लोग आ गए। परिजन ने दरवाजा तोड़कर युवती को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने आरजू को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें