फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सड़क हादसे में युवक का पैर कटा

Fri, 06 Nov 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नवीगंज। कस्बा नवीगंज स्थित सर्विस रोड पर शुक्रवार देर शाम ट्रैक्टर से जुड़े रोटावेटर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक का पैर कट गया। परिजन उसे छिबरामऊ के सौ शैया अस्पताल ले गए हैं। बैरागपुर निवासी विजेंद्र पुत्र मान सिंह नवीगंज बाजार से खरीदारी कर गांव लौट रहा था। नवीगंज ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर पहुंचा, तभी छिबरामऊ की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर से उसकी बाइक टकरा गई। रोटावेटर के धारदार ब्लेड में फंसकर विजेंद्र का पैर कटकर अलग हो गया। परिजन विजेंद्र को लहूलुहान हालत में छिबरामऊ के सौ शैय्या अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें