फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नहर किनारे स्कूटी खड़ी कर युवक ने लगाई छलांग, परिजन बोले- इकलौता बेटा है, गोताखोर तलाश में जुटे

Wed, 24 May 2023 06:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में नहर किनारे स्कूटी खड़ी करके युवक ने :छलांग लगा दी। रिश्तेदार ने बताया कि वह इकलौता बेटा है। उसके माता-पिता इस समय बाहर गए हुए हैं। पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश करा रही है।
विज्ञापन
नहर में कूदे युवक की तलाश करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार की सुबह एक युवक लोअर गंगा नहर किनारे स्कूटी कड़ी करके छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। उन्होंने देखा लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला। इस पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश करा रही है। 

स्कूटी से पहुंचा था युवक

घटना दन्नाहार थाना क्षेत्र की है। यहां बुधवार की सुबह लोअर गंगा नहर के पास मार्ग पर रोजाना की तरह चहल पहल थी। इस बीच एक 20-22 साल का युवक स्कूटी से वहां आया और रुक गया। वह स्कूटी खड़ी करने के बाद कुछ देर इधर उधर देखता रहा। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते युवक नहर में कूद गया। युवक को नहर में कूदता देख लोगों में अफरातफरी मच गई। नहर के पास लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UPSC CSE Result: दिव्यांगता को मात दे सूरज तिवारी ने हासिल की 917वीं रैंक, बोले- कुछ भी हो न हारें हिम्म

गोताखोरों की मदद से की जा रही तलाश

सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। युवक की पहचान नगला कुंजी निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई। जानकारी मिलने पर रिश्तेदार व परिचित लोग मौके पर आ गए। बताया कि माता-पिता का इकलौता पुत्र है। इस समय माता-पिता बाहर हैं। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए गोताखोर लगाए हैं। समाचार लिखे जाने तक अरुण के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें