मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम साइकिल से घर जा रहे युवक को कुछ लोगों ने रास्ते में रोक लिया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान युवक का मोबाइल भी कहीं गिर गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। नगला रमन निवासी विपिन कुमार ने बताया कि 9 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे शहर से वापस घर जा रहा था। बंबा पटरी वाली सड़क पर पहुंचा, वहां पर पड़ोसी गांव जगतपुर के रहने वाले शिवांशू, प्रदीप, जौली और नवनीत ने रास्ता रोक लिया। उन्होंने विरोध किया तो सभी हमलावर हो गए और लाठी-डंडों से पीटने लगे। वह साइकिल से नीचे गिर गया, लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। झगड़े के दौरान उनका मोबाइल कहीं गिर गया। पुलिस भी मौके पर आ गई। परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया गया है।