फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: गलत दवा से गेहूं की फसल जली

Tue, 06 Jan 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। गेहूं की फसल में खरपतवार की दवा लगाने के बाद फसल जलकर बर्बाद हो गई। तहसील क्षेत्र के ग्राम कठेंगरा निवासी चंपाराम ने उप जिलाधिकारी प्रसून कश्यप से शिकायत की। आरोप लगाया कि पांच बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल के लिए खरपतवार नाशक दवा दुकानदार सुरजीत नगला दुर्जन थाना औँछा से खरीद कर खेत में छिड़काव किया था। गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। जब इसकी शिकायत दुकानदार से की तो वह झगड़े पर आमादा हो गया। किसान ने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें