फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Mon, 05 Oct 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। बाईपास रोड शमशेरगंज पुलिया के पास सोमवार सुबह एक मजदूर का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया। मृतक के परिजन गोवंश के हमले की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी वार्ड नंबर एक निवासी ई-रिक्शा चालक गोविंद जाटव का 35 वर्षीय पुत्र मुकेश मजदूरी करके पालन-पोषण करता था। सोमवार सुबह करीब पांच बजे वह घर से निकला था। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने परिजन को सूचना दी कि मुकेश का शव हाईवे किनारे पड़ा है। पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मृतक की बहन निशा ने बताया कि उनके भाई पर गोवंश ने हमला किया, जिससे भाई की मौत हुई है। सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी का कहना है कि मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद सही कारण पता लग सकेगा। जिसके बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें