फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मजदूर की सड़क हादसे में मौत

Sat, 17 Oct 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। बाइक सवार 38 वर्षीय मजदूर को शुक्रवार रात सिरसागंज मार्ग पर किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, तब तक मजदूर दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना क्षेत्र के गांव कुड़ाहार निवासी अवनीश कुमार मजदूरी कर पत्नी व पांच बेटियों का भरण पोषण कर रहा था। आठ अक्तूबर को उसके मामा का निधन हो गया था। शुक्रवार देर रात वह थाना भोगांव क्षेत्र के गांव रकरी से शांतिपाठ में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था। रात करीब 9 बजे सिरसागंज मार्ग पर गांव बदनपुर के पास किसी वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल मजदूर को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन मोर्चरी पहुंचे। शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने मजदूर का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मजदूर की मौत की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें