फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: वित्तीय प्रबंधन में पूरी तरह सजग रहें महिलाएं

Tue, 02 Dec 2025 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 1 टीईपी सेंटर में महिलाओं को प्रशिक्षण देती डीआरपी प्रतिमा शाक्य। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। विकासखंड मैनपुरी परिसर स्थित क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के सभागार में विकासखंड करहल के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 50 समूह कीपर को प्रशिक्षण दिया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वित्तीय लेनदेन, वित्तीय प्रबंधन की जानकारी दी गई। उन्हें कहा गया कि वित्तीय प्रबंधन में महिलाओं को पूरी तरह से सजगता बरतनी चाहिए। करहल विकासखंड करहल के स्वयं सहायता समूह की 50 महिलाओं को ट्रेनर जिला रिसोर्स पर्सन प्रतिमा शाक्य, आरती शाक्य, ब्लॉक रिसोर्स पर्सन रीता, रुबी बानो ने प्रशिक्षण दिया। स्वयं सहायता समूह की समूह कीपर को वित्तीय लेनदेन, वित्तीय प्रबंधन की बारीकियां बताई गईं। सभी वित्तीय अभिलेखों का सही तरीके से रखरखाव करने की सलाह देते हुए बताया कि वित्तीय प्रबंधन में पूरी तरह सजगता बरतें। ऑनलाइन लेनदेन में पारदर्शिता बनाए रखें।जिला रिसोर्स पर्सन प्रतिमा शाक्य ने कहा कि जो महिलाएं वित्तीय प्रबंधन और लेनदेन का प्रशिक्षण ले रही हैं। वह अपने स्वयं सहायता समूह में प्रशिक्षण के आधार पर ही वित्तीय कामकाज करें। प्रशिक्षण देने का मतलब समूह संचालन में आने वाली समस्याओं को दूर करना है। इस मौके पर सुनीता, रेखा, पूजा, कुमकुम, पूनम, किरनलता, नीलम, रशमी, संगीता, मेघा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें