कुरावली।
ससुरालीजन की प्रताड़ना से परेशान महिला ने पुत्री को जन्म दिया तो सभी लोग नाराज हो गए। थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुजरई निवासी रेशमा देवी ने बताया कि करीब छह साल पहले उनका निकाह बरनाहल क्षेत्र के गांव डालूपुर निवासी शान मोहम्मद के साथ हुआ है। शादी के तीन साल बाद उन्होंने एक पुत्री को जन्म दिया, तभी से ससुरालीजन ने उनको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बेटी को जन्म देने के बाद पति शान मोहम्मद, ससुर गफूर खां, सास नूर बानो, ननद सकीना आए दिन उन्हें मारते पीटते थे पति शराब के नशे में जान से मारने की धमकी देता। कुछ दिनों पहले उन्हें पीटने के बाद घर से निकाल दिया। तभी से वह मायके में रह रही है, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद