कुरावली। दिल्ली से घर लौट रही हरदोई की 20 वर्षीय प्रसूता मुस्कान की थाना क्षेत्र में रोडवेज बस में ही डिलीवरी हो गई। पति श्यामजीत के साथ बृृहस्पतिवार की शाम कन्नौज डिपो की बस में सवार मुस्कान को अलीगढ़ से परेशानी शुरू हुई। एटा थाना क्षेत्र के मलावन टोल टैक्स के पास प्रसव पीड़ा होने पर बस चालक-परिचालक ने रात 11 बजे घिरोर रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। तब तक बस में ही डिलीवरी हो चुकी थी। इसके बाद सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुनेंद्र सिंह चौहान के अनुसार महिला ने पुत्र को जन्म दिया है। संवाद