भोगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम तिगमा में मंगलवार को 28 वर्षीय विवाहिता रामा देवी पत्नी संजू ने संदिग्ध परिस्थिति में अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मृतका के पिता वीरेंद्र निवासी ग्राम खाटा थाना मोहम्मदाबाद, जनपद फर्रुखाबाद ने दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।