फोटो41 कलेक्ट्रेट सभागार के बाहर पानी के लीकेज को सही करते नगर पालिका कर्मी। संवाद
मैनपुरी। पानी की मुख्य लाइन में लीकेज होने की वजह से सोमवार को एक बड़े क्षेत्र में पानी की समस्या खड़ी हो गई। नगर पालिका के कर्मियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सभागार के बाहर लीकेज का पता लगाकर ठीक किया। कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर जाने वाले मार्ग पर नगर पालिका की बड़ी पानी की टंकी लगी हुई है। इस टंकी से अवाबाग कॉलोनी, नगला पजाबा, सिविल लाइन सहित बड़े क्षेत्र में पानी की सप्लाई होती है। रविवार को मुख्य लाइन में लीकेज हो गया, करीब 400 से अधिक घरों में पानी नहीं पहुंचा। लीकेज बंद होने के बाद पानी की सप्लाई हुई। संवाद