उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में 36372 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 32300 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिले में पंजीकृत 30523 में से 26732 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिले में कुल परीक्षा देने वाले 59032 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित होने जा रहा है।
छात्र-छात्राओं की धड़कनें तेज
परीक्षा परिणाम जारी होने की सूचना जैसे ही सोमवार की शाम सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई छात्र-छात्राओं की धड़कनें तेज हो गईं। हालांकि अधिकतर छात्र-छात्राएं परीक्षा में बेहतर अंक पाने की बात कह रहे हैं। लेकिन, किस श्रेणी में पास होंगे यह बात उनके ऊपर चिंता का विषय बनी हुई है।
यहां रजिस्ट्रेशन कराकर मोबाइल पर पा सकेंगे अपना रिजल्ट
यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद आप सबसे पहले अमर उजाला डॉट कॉम पर अपने नतीजे देख पाएंगे। बस आपको Results.AmarUjala.Com पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आप अपना कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट अपने मोबाइल पर भी पा सकते हैं।
अमर उजाला द्वारा परिणाम पाने के लिए छात्र ऐसे करें खुद को पंजीकृत-
छात्र अमर उजाला परिणाम वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं ताकि परिणाम घोषित होते ही अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त कर सकें।
- छात्र सबसे पहले आधिकारिक अमर उजाला परिणाम वेबसाइट results.amarujala.com पर लॉग ऑन करें।
- ऊपर की पट्टी में 'यूपी बोर्ड' पर क्लिक करें।
- वहां उपलब्ध कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना विवरण जैसे नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ई-मेल दर्ज करें।
- 'सबमिट करें' पर क्लिक करें। इसके बाद आपका पंजीकरण हो जाएगा।
- यूपी बोर्ड 2023 का रिजल्ट जारी होते ही आपको अपने मोबाइल फोन पर मिल जाएगा।