फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: आगरा खंड स्नातक, शिक्षक निर्वाचन के लिए आज मतदान

Wed, 23 Sep 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सदस्यों का कार्यकाल छह दिसंबर को समाप्त होगा। इन रिक्तियों को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम निर्धारित किया है। निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। नाम-निर्देशन की अंतिम तिथि छह अक्तूबर है। नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा सात अक्तूबर को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि नौ अक्तूबर निर्धारित की गई है। मतदान 23 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्तूबर को की जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक पूरी होगी। विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के संदर्भ में, मैनपुरी जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें