फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विटामिन ए संपूर्ण टीकाकरण का अभिन्न अंग

Wed, 14 Dec 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
विटामिन ए संपूर्ण टीकाकरण का अभिन्न अंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में बाल स्वास्थ्य पोषण माह का आयोजन किया गया। इसमें टीकाकरण के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया। पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई। सीएमओ डा. केके शर्मा ने कहा कि विटामिन ए संपूर्ण टीकाकरण का एक अभिन्न अंग है, जो प्रत्येक सप्ताह के बुधवार एवं शनिवार को नियमित चलाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य नौ माह से पांच वर्ष तक के आयु वर्ग के बच्चों में रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि, मृत्युदर में कमी लाना, रतौंधी एवं कुपोषण से बचाव, ड्रॉपआउट बच्चों का पूर्ण प्रतिरक्षीकरण एवं आयोडीन के प्रयोग से बच्चों की शारीरिक एवं विकृतियों में कमी करना है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. रामकिशन ने बताया कि यह खुराक नौ से 12 माह के बच्चों को आधा चम्मच, एक से पांच वर्ष के बच्चों एक चम्मच दिया जाता है। विटामिन ए से आच्छादन हेतु नौ माह से पांच वर्ष की आयु वर्ग के करीब 231732 अनुमानित बच्चों का लक्ष्य रखा गया है। इसके चलते लगभग 5100 विटामिन ए बोतलें खर्च होंगी। यह खुराक प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। इस अवसर पर सीएमएस डा. आरके सागर, डा. शरद नेगी, एसीएमओ डा. दलवीर सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. रामकिशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें