फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रोका एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य

Mon, 14 Mar 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोमवार को ग्राम कुम्हेरी में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड की जगह को खाली कराने के लिए पुलिस बल के साथ निर्माण कंपनी के अधिकारी पहुंचे। तो उन्हें किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान किसानों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और प्रदर्शन किया। पुलिस ने ग्रामीणों को बल प्रयोग कर खदेड़ दिया और अधिकारियों ने जमीन पर हो रही फसल को जुतवा दिया। इसके बाद निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने जमीन पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे कुम्हेरी गांव के किनारे से होकर गुजरा है। इसके सर्विस रोड के दायरे में आने वाली जमीन पर जगह-जगह किसानों ने गेहूं की फसल की बुआई कर दी। सोमवार को मार्ग निर्माण के लिए कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी गांव पहुंचे तो वहां ग्रामवासी भड़क उठे। ग्रामवासियों में से कइयों ने कहा कि उनकी फसल को पहले कटने दिया जाए। फसल के न कटने के बाद जमीन को खाली कर दिया जाएगा। वहीं कुछ किसानों ने कहा कि मुआवजा से अधिक जमीन अधिगृहीत कर ली गई है। हम जमीन लेने नहीं देंगे। इसको लेकर बड़ी संख्या में किसान अपराह्न दो बजे निर्माणाधीन मार्ग पर जाकर बैठ गए। उन्होंने कार्य भी रुकवा दिया। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी रामचंद्र यादव, सीओ शिष्यपाल सिंह और कई थानों के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों के धरना स्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह कुछ सुनने के लिए तैयार नहीं थे। अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। लगभग छह घंटे इसी कशमकश में बीत गए। इसके बाद उपजिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस बल एक्शन में आ गया और उसने धरना देकर जाम लगाने वाले ग्रामीणों पर बल प्रयोग करके उन्हें खदेड़ दे दिया। इसके बाद एक्सप्रेस वे की जमीन पर बोई गई फसल को अधिकारियों ने जुतवा दिया।
विज्ञापन

देरा रात आठ बजे तक चली। इसके बाद देर रात तक प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में जमीन को समतल कराया। साथ ही ग्रामीणों को चेतावनी दी कि निर्माण कार्य में व्यवधान पैदा किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीओ शिष्यपाल ने बताया कि एक्सप्रेस वे की जमीन पर ग्रामीण कार्य नहीं होने दे रहे थे। अब  कार्य शुरू करा दिया गया है। वहीं भविष्य में कोई गड़बड़ी न हो इसलिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें