फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड ने किसान को पटककर मार डाला: खेत गया था, ग्रामीणों में दहशत; बोले- फसल के साथ जीवन पर संकट बने आवारा पशु

Sun, 20 Aug 2023 06:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में सांड ने किसान को पटककर मार डाला। घटना के बाद बच्चे अनाथ हो गए। अवारा पशुओं को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। बोले कि लाख दावों के बावजूद आवारा पशुओं से निजात नहीं मिल रही है। 
विज्ञापन
Mainpuri News: सड़क पर बैठे आवारा पशु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सांड के हमले से किसान की मौत हो गई। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से बच्चे अनाथ हो गए। वहीं ग्रामीणों में अवारा पशुओं को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि सरकार के लाख दावों के बावजूद आवारा पशुओं से निजात नहीं मिल रही है।  

विज्ञापन


घटना बिछवां थाना क्षेत्र के हेमपुरा गांव की है। शनिवार की शाम सांड के पटकने से गांव निवासी मनीष शाक्य की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि छुट्टा पशुओं की वजह से रातभर जगना पड़ता है। वह लोग फसल की रखवाली करने के लिए शाम से निकल जाते हैं। 

यह भी पढ़ेंः- अंजलि हत्याकांड: बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या, पॉक्सो के तहत भी आरोप; तीन के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन

बताया कि मनीष के साथ हुई घटना पहली नहीं है। इससे पहले भी पशुओं के हमले में लोग जान गंवा चुके हैं। कई किसान घायल हो चुके हैं। छुट्टा पशु एक झुंड में आते हैं। यदि कोई उन्हें भगाता है तो वह हमलावर हो जाते हैं। इस समस्या का समाधान होना चाहिए, नहीं तो इस तरह की घटनाएं सामने आती रहेंगी।

हेमपुरा निवासी मनीष शाक्य माता-पिता का इकलौता पुत्र था। दो बहनों की शादी हो चुकी है। कुछ वर्ष पूर्व मां और पिता की मृत्यु हो गई थी। मनीष 2.50 बीघा खेत में मेहनत कर पत्नी सुधा और दो बच्चे 10 वर्षीय पुत्र हैप्पी और छह वर्षीय पुत्री वैष्णवी का भरण पोषण कर रहा था। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: महिला के अंतिम संस्कार में आए थे रिश्तेदार, छज्जा पर खड़े थे, अचानक भरभराकर गिर गया; छह लोग गंभीर घायल
 
विज्ञापन

इस बार मक्का की फसल की थी और फसल में लाभ होने की उम्मीद के बीच बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर कई सपने भी संजोये थे। लेकिन, शनिवार की रात सांड़ के हमले में मनीष की जान चली गई। मनीष की मौत के साथ ही दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं मनीष का इस तरह साथ छोड़ जाने के बाद पत्नी सुधा भी अकेली रह गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें