औंछा। विकासखंड घिरोर की ग्राम पंचायत देवपुरा में ग्रामीणों को घर-घर पानी पहुंचाने के लिए शुरू किया गया जल जीवन मिशन का काम अधूरा पड़ा है। करीब चार साल बीतने के बाद भी पानी की टंकी का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामवासी पंकज का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में पानी की समस्या दूर होने की उम्मीद थी लेकिन लंबे समय से टंकी का निर्माण अधूरा होने से नलों में पानी नहीं पहुंच रहा है। महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि चार साल से इंतजार के बाद भी यदि योजना का लाभ नहीं मिला तो जल जीवन मिशन का उद्देश्य ही अधूरा रह जाएगा। ग्रामवासी मोहित, दीपक, सचिन, संजीव कुमार और अंशुल ने टंकी का निर्माण पूरा कराए जाने की मांग की है।
-