फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: विद्युत सखियां भी जमा कराएंगी बिजली का बिल

Wed, 03 Dec 2025 02:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्युत निगम ने बकाएदार उपभोक्ताओं से बिल वसूली के लिए बिजली बिल राहत योजना की शुरुआत की गई है। इसे सफल बनाने में विद्युत सखी भी अहम भूमिका निभाएंगी। 183 विद्युत सखी उपभोक्ताओं को योजना की बारीकी समझाकर उनके बिल जमा कराएंगी।बिजली निगम की ओर से पहली दिसंबर से बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) की शुरुआत की गई है। इसमें नेवर पेड और लोग अनपेड उपभोक्ताओं को सरचार्ज में छूट के साथ मूल धनराशि में भी छूट का लाभ प्रदान किया जा रहा है। जिले में विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर पंजीकरण कराए जा रहे है। निगम की विद्युत सखियों पर ओटीएस योजना के तहत अधिक से अधिक पंजीकरण कराकर बिल वसूली का लक्ष्य दिया गया है।प्रभारी अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में 183 विद्युत सखी तैनात हैं। विद्युत सखियों को ओटीएस योजना के प्रचार-प्रसार के साथ बकायेदार उपभोक्ताओं के पंजीकरण कराकर योजना में शामिल करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि सखियों को जमा कराई गई धनराशि का पांच प्रतिशत कमीशन प्राप्त होगा। इससे निगम को राजस्व लाभ होने के साथ सखियां भी आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें