फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: शराब पीते हुए सिपाही का वीडियो आया सामने, एसपी ने सीओ को सौंपी जांच

Tue, 04 Apr 2023 08:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही का शराब पीते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आया तो एसपी ने मामले में जांच बैठा दी। सीओ ने कहा कि मामले की जांच करके अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेंगे। 
विज्ञापन
शराब पीते हुए सिपाही का वीडियो आया सामने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को एक सिपाही का शराब पीते वीडियो सामने आया। वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने इसकी जांच सीओ को सौंपी है। हालांकि यह वीडियो तीन साल पुराना आगरा का बताया जा रहा है। सीओ ने कहा कि जांच करने के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौपेंगे।

विज्ञापन


जिले में मंगलवार को एक वीडियो सामने आया। वीडियो में एक पुलिसकर्मी शराब पीता हुआ नजर आ रहा है। बताया गया कि वीडियो पुलिस लाइन के पास का है। आरक्षी पुलिस लाइन में तैनात है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी विनोद कुमार ने जांच सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह को सौंपी है। 

सीओ बोले- उच्चाधिकारियों को सौपेंगे जांच रिपोर्ट

जांच कर रहे सीओ ने बताया कि मौके पर जाकर पूछताछ की गई। वहीं वायरल वीडियो के बारे में जानकारी की गई। पता चला कि यह वीडियो तीन साल पहले आगरा के ढबरई क्षेत्र में बनाया गया था। किसी के द्वारा इसे हाल ही का बताते हुए वायरल किया गया है। वह अपनी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें