नवीगंज। ग्राम पंचायत पुरैया में एक विवादित भूखंड पर भराव कार्य कराने के दौरान दो पक्षों में नोकझोंक हुई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश कराई। मामला झंडेहार फ्लाईओवर के पास सर्विस लेन से सटी एक जमीन से जुड़ा है। इस भूखंड को लेकर नगला ताल निवासी अमित कुमार, लालू, विनोद, प्रशांत व युद्धपाल और पुरैया निवासी मनोज, वीरेंद्र आदि के बीच लंबे समय से विवाद चल रद्द है। शनिवार को जब एक पक्ष ने मौके पर मिट्टी डलवाना शुरू किया, तो दूसरे पक्ष ने विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। पुलिस ने रिपोर्ट आने तक जमीन पर किसी भी प्रकार के निर्माण, भराव या गतिविधि पर प्रतिबंध लगा दिया है।