फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: असफल परीक्षार्थी दोबारा दे सकेंगे परीक्षा

Thu, 01 Jan 2026 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। स्नातक की परीक्षाओं के कुछ विषयों में फेल हुए अभ्यर्थियो को विश्वविद्यालय ने एक और मौका दिया है। अब अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों को परीक्षा देने का एक और मौका दिया जाएगा। नेशनल महाविद्यालय भोगांव के प्राचार्य एसके निमेष ने बताया कि छात्रों के लिए पुनः परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। ऐसे छात्र जो कि किसी एक या दो विषय में अनुत्तीर्ण हुए हैं। जो छात्र प्रथम एवं द्वितीय वर्ष में उत्तीर्ण हैं और तीसरे वर्ष में भी अनुत्तीर्ण हो गए हैं। वह 20 जनवरी तक परीक्षा के लिए फार्म भर सकते हैं। ऐसे छात्रों की परीक्षाएं फरवरी के अंत में या फिर मार्च में कराई जाएंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें