मैनपुरी। जनपद में क्रिकेट और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने इस सत्र में होने वाली प्रतियोगिताओं की घोषणा की है। सत्र की शुरुआत 30 अक्तूबर को नेहरू स्टेडियम में अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता से होगी। इसके बाद जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। एमसीए सचिव बीडी शुक्ला ने बताया कि कौशलेंद्र भदौरिया एवं असलम खान स्मृति अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता 30 अक्तूबर से शुरू होगी। प्रतियोगिता के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर है। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर से खरगजीत मिश्रा जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। इसके लिए 30 अक्तूबर तक आवेदन करने होंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच को पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इसके बाद बालिकाओं के लिए भी क्रिकेट प्रतियोगिता कराई जाएगी। महाराजा तेजसिंह ऑल यूपी क्रिकेट टूर्नामेंट और एसबीआरएल एमपीएल की तिथियां की घोषणा जल्द की जाएगी।