फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: गैस नहीं मिली, बच्चे-पति को छोड़कर पत्नी गई मायके

Thu, 19 Mar 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 16 गैस सिलिंडर न मिलने पर पत्नी के ससुराल जाने के बाद बच्चों के लिए चूल्हे पर दूध गर्म करत
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। गैस सिलिंडर की लगातार जारी समस्या अब घर-परिवार में विवाद की वजह बन रही है। ऐसे ही एक मामले में गैस एजेंसी से घरेलू गैस सिलिंडर नहीं मिलने से नाराज होकर एक महिला बच्चों और पति को छोड़कर मायके चली गई।दरअसल, कस्बा के जीटी रोड निवासी शिव शंकर अग्रवाल एक स्थानीय गैस एजेंसी से कनेक्शन धारक हैं। शिव शंकर ने बताया कि उसका गैस सिलिंडर 12 मार्च को समाप्त हो गया। वह अगले दिन एजेंसी पर गैस सिलिंडर लेने गया जब उसने गैस बुकिंग की तो मोबाइल पर मैसेज आया कि आपकी पर्ची 2 मार्च को निकल चुकी है। शिव शंकर ने बताया कि उसने एजेंसी संचालक से कहा कि उसने अपने रजिस्टर्ड नंबर से 2 मार्च को न तो बुकिंग की है और न ही सिलिंडर लिया है फिर भी सिलिंडर कैसे और किसे दे दिया गया।इसके बाद जब उसने अपनी पत्नी रचना अग्रवाल को बताया तो उसने कहा कि वह कुछ नहीं जानती, किसी भी तरह सिलिंडर लेकर आओ, घर में पत्नी ने किसी तरह दो तीन दिन चूल्हे पर खाना बनाया, इसके बाद उसका पारा चढ़ गया और वह दो जुड़वां बच्चों व पति को छोड़कर मायके सौरिख चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें