फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: घर जाने का रास्ता नहीं मिला तो तहसील ले आया बैलगाड़ी

Tue, 12 May 2026 01:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 51 तहसील परिसर में बैलगाड़ी लिए खड़ा युवक। संवाद
विज्ञापन
करहल। लोग सोमवार को उस समय हैरत में पड़ गए जब एक युवक लहसुन से लदी बैलगाड़ी लेकर तहसील परिसर में पहुंच गया। परिसर में बैलगाड़ी के पहुंचते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक ने नगर पंचायत पर घर का रास्ता बंद करने का आरोप लगाया।सिरसागंज रोड निवासी नव द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को नगर पंचायत की ओर से नाले की सफाई कराई जा रही थी। सफाई के दौरान नाले से निकला गया कचरा और कीचड़ उसके घर के सामने ही इकट्ठा कर दिया गया। इससे घर में आने-जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। उसने बताया कि वह अपने पैतृक गांव नाकऊ से बैलगाड़ी में लहसुन लादकर आज सिरसागंज रोड स्थित अपने घर पहुंचा तो देखा कि दरवाजे के सामने कचरे और कीचड़ का ढेर लगा हुआ है। घर के अंदर जाने तक का रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने नगर पंचायत में शिकायत भी की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसके बाद वह बैलगाड़ी सहित शिकायत लेकर एसडीएम से मिलने तहसील पहुंच गए। नगर पंचायत के ईओ लेखराज भारती ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद संबंधित स्थान से कीचड़ हटवा दिया गया है। नालों की सफाई के दौरान कुछ समयके लिए कचरा बाहर निकाला जाता है। बाद में कचरा को हटवा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें