फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, दो घायल, हालत नाजुक, चालक गाड़ी लेकर फरार

Mon, 13 Feb 2023 10:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
घायल देवेंद्र और रमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जनपद फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव पकारिया निवासी देवेंद्र सिंह सोमवार को किसी काम से बेवर आया हुआ था। रात करीब 8:30 बजे बाइक से गांव वापस लौट रहा था। बाइक पर उसके साथ रमन, हिमांशु और डंपी निवासी रूपनगर पकरिया भी थे। बाइक जब थाना क्षेत्र के मोटा रोड पर जैतपुर के सामने पहुंची, तभी किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। 

हादसे में हिमांशु (18) डंपी (19) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं देवेंद्र सिंह और रमन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां घायलों को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव पुलिस ने शव मॉर्चरी भिजवाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें