फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दो मार्गों की 62.90 लाख रुपये से होगी मरम्मत

Sun, 15 Nov 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने की तैयारी की जा रही है। दो मार्गों की मरम्मत पर कुल 62.90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे इन मार्गों से आवागमन करने वाले ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है। अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग एके अरुण ने बताया बिछवां क्षेत्र में जीटी रोड से विनोदपुर जाने वाले मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। इस कार्य पर 31.40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जीटी रोड से धानकपुर होते हुए तिसौली जाने वाले मार्ग की मरम्मत के लिए 31.50 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों मार्गों की मरम्मत का कार्य निर्धारित बजट के अनुसार कराया जाएगा। सड़कों की मरम्मत होने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही कार्यदायी संस्था को नामित कर मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें