फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: उमरा करने गए दो लोग सऊदी में फंसे

Mon, 02 Mar 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 5 सऊदी अरब में फंसे बादशाह और तस्लीम कुरैशी। स्रोत परिजन
विज्ञापन
मैनपुरी। उमरा करने सऊदी अरब गए भोगांव के मुस्लिम समाज के दो लोग ईरान और अमेरिका के बीच शुरू हुए युद्ध से बढ़ते तनाव के बीच फंस गए हैं। इससे यहां उनके परिवारों की चिंता बढ़ गई है। परिजन उनकी सलामती के लिए परेशान हैं। हालात को लेकर मिल रही खबरों के बाद उनके घरों में बेचैनी का माहौल है। उनके परिजन फोन, वीडियो कॉल और सोशल मीडिया के जरिए लगातार संपर्क में बने हुए हैं। हर घंटे में कॉल कर जमीनी स्थिति की जानकारी ली जा रही है। नेटवर्क की दिक्कत या कॉल नहीं लग पाने पर परिजनों की चिंता और बढ़ जाती है। परिवार के लोगों ने बताया कि जब तक सीधे बात नहीं हो जाती। तब तक उनके दिल को चैन नहीं मिलता है। भोगांव के मोहल्ला रसूलाबाद निवासी बादशाह और तस्लीम कुरैशी उमरा करने के लिए 18 फरवरी को भोगांव से रवाना हुए थे। लेकिन सऊदी अरब पहुंचने के बाद अचानक ईरान और अमेरिका के बीच शुरू हुए युद्ध से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। परिजन का कहना है कि हालात सामान्य होने की आधिकारिक पुष्टि तक डर और बेचैनी बनी रहेगी। घर के बुजुर्ग और महिलाएं अपनों की सलामती के लिए दुआ कर रही हैं। मस्जिदों और घरों में खास तौर पर अमन चैन की दुआ मांगी जा रही है। उनका कहना है कि प्रशासन और सरकार से भी समय-समय पर स्पष्ट जानकारी मिलती रहे, ताकि अफवाहों पर विराम लगे। परिजन को उम्मीद है कि हालात जल्द सुधरेंगे और उनके अपने सुरक्षित घर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें