फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: किशोर सहित दो लोगों को सांप ने डसा

Sat, 10 Oct 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना भोगांव और बिछवां क्षेत्र में एक किशोर व युवक को सांप ने डस लिया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। थाना भोगांव क्षेत्र के गांव दुर्गापुर का रहने वाला 14 वर्षीय अमित कुमार जसराजपुर स्थित स्कूल का छात्र है। शनिवार को घर से करीब 100 मीटर दूर उसे सांप ने डस लिया। असहनीय दर्द से छटपटाता किशोर घर पहुंचा, जानकारी होने के बाद परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी घटना थाना बिछवां क्षेत्र के गांव किन्हावर में हुई। यहां पर 18 वर्षीय अमन कुमार सुबह खेत पर जा रहा था, तभी सांप ने डस लिया। युवक वहीं पर गिर गया, ग्रामीणों ने परिजन को सूचना दी। जिसके बाद युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन ने बताया कि अमन के पिता को भी सात साल पहले सांप ने डसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें