फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: पशु बांधने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक पक्ष ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, दो गिरफ्तार

Wed, 01 Feb 2023 11:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में पशु बांधने को लेकर हुए दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग करके दहशत फैला दी। मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 
विज्ञापन
फायरिंग। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना भोगांव थाना क्षेत्र के महोली खेड़ा गांव की है। यहां बीती शाम प्रदीप कुमार और ईशू के बीच पशु बांधने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष से लोग जुट गए। कहासुनी बढ़ी तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस मौके पर एक पक्ष की तरफ से कई राउंड फायरिंग भी की गई। 

विज्ञापन


मामले में प्रदीप की ओर से थाने में तहरीर दी गई। बताया कि ईशू, गुलशन, इंदल, ब्रहृमदत्त, सुमित, गौरव ने भूखंड पर लड़े खूंटे उखाड़ फेंके और कब्जा करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते हुए फायरिंग की। मारपीट में उसे बचाने आए धर्मेंद्र, विजय, नम्रता, वीना की भी पिटाई की। 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर बलवा सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। मौके से ब्रह्मदत्त और इंदल सिंह को गिरफ्तार कर कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक बीएस भाटी ने बताया कि शांतिभंग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही नामजद लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें