फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कोचिंग सेंटर के बाहर दो छात्रों के गुट भिड़े

Sun, 23 Aug 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोचिंग सेंटर के बाहर छात्रों के दो गुट भिड़ गए। एक छात्र ने साथियों के साथ मिलकर देवपुरा निवासी छात्र को लोहे का कड़ा मारकर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र में पुरानी बस्ती देवपुरा के रहने वाले आयुष सक्सेना ने बताया कि हरिदर्शन नगर में कोचिंग पढ़ने जाता है। 21 अगस्त की शाम करीब चार बजे रोजाना की तरह कोचिंग गया था। तभी वहां मौजूद पवन भदौरिया निवासी भांवत चौराहा बाइक पर अपने 5-6 साथियों के साथ आ गया। पवन और उसके साथियों ने गालियां देते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। लोहे के कड़े से प्रहार किए। उसे बचाने दोस्त अनिकेत आया तो उसे भी पीटा गया। हमलावर अपनी एक बाइक छोड़ कर भाग गए। सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि छात्र की पिटाई के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है, हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोचिंग सेंटरों के बाहर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें