फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: छज्जा निकालने पर दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव फर्दपुर में दो पक्षों में दरवाजे के बाहर छज्जा निकालने को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने शटरिंग को गिरा दिया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। गांव फर्दपुर निवासी प्रभात कुमार ने तहरीर में बताया कि घर के बाहर दरवाजे पर पानी न आए इसके लिए छज्जा निकाल रहा है। छज्जे के लिए उसने शटरिंग लगवाई। गांव के मनोज तथा परिवार के लोगों ने शटरिंग को गिरा दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विवाद का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। गांव पहुंची पुलिस ने मनोज और प्रभात को हिरासत में लिया। दोनों को शांति भंग करने में एसडीएम न्यायालय भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें