पुरानी मैनपुरी के मोहल्ला पुरोहिताना निवासी दो बेटियों ने तारकशी में स्टेट अवार्ड जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। परिवारीजनों ने शुभकामनाएं दीं।
मोहल्ला पुरोहिताना निवासी रामसनेही लाल की बेटी निधि कश्यप और प्रगति कश्यप को तारकशी की शानदार कलाकृति बनाने पर उन्हें लखनऊ में राज्य की ओर से हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। निधि ग्रहणी हैं बीए की परीक्षा दे चुकी हैं। प्रगति एमए अर्थशास्त्र से कर रही हैं। दोनों ने बताया तारकशी का काम उनके परिवार में 20 साल पहले शुरू हुआ था। इसके चलते उन्हें यह प्रेरणा अपने पिता से मिली है। वो इस काम को आगे बढ़ाना चाहती हैं। रामसनेही बड़े फक्र से बताते हैं कि उनकी बेटियों ने जिले में ही नहीं पूरे राज्य में उनका नाम रोशन किया है। ये गर्व की बात है। बेटियों को स्टेट अवार्ड के रूप में ताम्रपत्र, प्रमाणपत्र और 25-25 हजार रुपये की धनराशि मिली है।