फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: गर्म दूध और बारूद से दो बच्चे झुलसे

Wed, 11 Nov 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में दो इलाकों में दो बच्चे झुलस गए। जिनमें से एक बालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नगर के मुहल्ला खरगजीत नगर निवासी चंदन कुमार का एक वर्षीय पुत्र रौनक बुधवार दोपहर घर में खेल रहा था। मां रसोई में गैस पर दूध गर्म कर रही थीं। तभी बालक खेलते समय गैस के पास पहुंच गया। किसी तरह गर्म दूध का भगौना उसके ऊपर गिर गया। जिससे बालक झुलस गया। परिजन ने बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं नगर के मुहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी नौ वर्षीय कुंज मुहल्ले के पटाखों का बारुद निकालकर खेल रहा था। बारूद में उसने जैसे ही आग लगाई तो लपटों ने चेहरे को चपेट में ले लिया।परिजन ने स्थानीय चिकित्सक से बालक का इलाज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें