फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने लिया ट्रेनिंग का लिया जायजा

Thu, 20 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
जायजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गुरुवार को आईजी प्रशिक्षण पुलिस लाइन पहुंचे। यहां प्रशिक्षु आरक्षियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण संबंधी जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस सेवा में चयन होने के बाद 299 आरक्षी दो माह से पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। चार माह बाद उन्हें विभिन्न थाने और चौकियों में तैनाती दी जाएगी। गुरुवार को आईजी प्रशिक्षण भजनी राम मीणा ने आरक्षियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली। आईजी ने कहा कि कानून की जानकारी के साथ ही जनता के बीच सामंजस्य और दोस्ताना व्यवहार जरूर बनाएं ताकि किसी भी कार्रवाई में जन सहयोग पुलिस को प्राप्त हो सके। प्रशिक्षु आरक्षियों से दो माह में दिए गए प्रशिक्षण से संबंधित सवाल जबाव भी किए। इस दौरान कई आरक्षी आईजी के सवालों में उलझ गए। जिन्हें बाद में सही जानकारी देने के बाद दिए जा रहे प्रशिक्षण में दिलचस्पी लेने को कहा गया। आईजी प्रशिक्षण ने वहां आरक्षियों के रहन सहन, खान-पान आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी जुटाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें