फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: देरी से आई ट्रेन, सर्दी में परेशान हुए यात्री

Mon, 30 Nov 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 20 ट्रेन के इंतजार में रेलवे स्टेशन की बैंच पर सोता यात्री। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रयागराज से चलकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस शनिवार की रात अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे देरी से मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंची। सर्दी में ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को देर रात तक स्टेशन पर रुकना पड़ा।कालिंदी एक्सप्रेस संख्या 14117 का मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय रात 11:20 बजे है लेकिन शनिवार को ट्रेन रात 1:18 बजे स्टेशन पहुंची। ऐसे में यात्रियों को करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। रात के समय ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्रियों को ठंड के बीच काफी परेशानी हुई। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा।स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि कालिंदी एक्सप्रेस के निर्धारित समय से देरी से पहुंचने की जानकारी रेलवे की ओर से यात्रियों को दी जाती है। ये ट्रेन अपने गंतव्य से ही लेट शुरू हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें