फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रात से टोल दरें महंगी, लोगों पर बढ़ा भार

Tue, 21 Jul 2026 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। नवीगंज स्थित तरावादेव टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों पर बुधवार से अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 22 जुलाई की रात से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए संशोधित टोल दरों को लागू करने का आदेश जारी कर दिया है। तरावादेव टोल मैनेजर विजय सिंह चौहान ने बताया कि अब कार, जीप, लाइट मोटर व्हीकल वाहन का एक तरफ की यात्रा के लिए 120 रुपये और 24 घंटे के भीतर वापसी के लिए 180 रुपये चुकाने होंगे। 50 यात्राओं का मासिक पास 3955 रुपये का होगा। लाइट कॉमर्शियल व्हीकल एवं मिनी बस का एक तरफ का शुल्क 190 रुपये तथा वापसी का 290 रुपये होगा। बस या टू-एक्सल ट्रक का एक तरफ का किराया 400 और वापसी का 600 रुपये निर्धारित हुआ है। उन्होंने बताया कि थ्री-एक्सल कॉमर्शियल वाहन का एक तरफ का 440 और वापसी यात्रा 655 रुपये की होगी। भारी निर्माण मशीनरी मल्टी-एक्सल वाहन का एक तरफ का 630 रुपये और वापसी का 945 रुपये की होगी। विशालकाय वाहन का एक तरफ 765 रुपये और वापसी 1150 रुपये में होगी। टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए मासिक पास 360 रुपये का होगा। वार्षिक पास 3075 रुपये का रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें