कुसमरा। नगर में 11 अगस्त को सुबह 9 बजे से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान चरी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर की गलियों से गुजरती हुई नगर पंचायत कार्यालय में समाप्त होगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि तिरंगा यात्रा में मंडल कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्षों सहित नगर के कई स्कूलों सहित कालेजों के बच्चे भी प्रतिभाग करेंगे।