फोटो 18 जिला कारागार में भाई का तिलक करती बहन। स्रोत जेल प्रशासन
मैनपुरी। भैयादूज पर बुधवार को जेल में भाइयों से मिलीं बहनों ने माथे पर तिलक किया और कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। भाई की लंबी उम्र की कामना की।
जेल अधीक्षक शशांक पांडेय ने बताया कि बुधवार को जिला कारागार में बंदियों से मिलने वालों में 531 महिलाएं और 203 बच्चे शामिल रहे। इसके अलावा, जेल में निरुद्ध पांच महिला बंदियों से मिलने भी उनके परिवार के लोग पहुंचे। जेल प्रबंधन ने भाई दूज के लिए परिसर में सारी व्यवस्था की थी। बहनों ने जेल में निरुद्ध भाइयों के माथे पर तिलक लगाने के साथ ही रक्षासूत्र बांधा। अपने हाथों से भाइयों को मिठाई भी खिलाई। अपनों से मिल कर भाई बहन भावुक नजर आए।