फोटो 37 नेशनल महाविद्यालय के छात्र अकिंत कुमार, शिवम कुमार और आशू यादव।
भोगांव। हरियाणा के महेंद्र नगर विश्वविद्यालय में 7 से 12 दिसंबर तक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें नेशनल महाविद्यालय के तीन छात्र प्रतिभाग करेंगे। रविवार को विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों ने तीनों खिलाड़ी छात्राओं को प्रतियोगिता के लिए रवाना किया। खेल शिक्षक रनवीर सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के छात्र अंकित कुमार, शिवम कुमार और आशू यादव प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों को रवाना करने के दौरान प्राचार्य एसके निमेष, अवधेश कुमार, एमके आनंद, आदित्य गुप्ता, अनंत मिश्रा, राजेश चौहान, पंकज दीक्षित आदि मौजूद रहे। संवाद