फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : मैनपुरी में बिजली गिरने से महिला समेत तीन की मौत, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख, सीएम ने जताया शोक

Sun, 09 Jul 2023 06:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुर

सार

रामजी मिश्रा, अपर जिलाधिकारी, मैनपुरी ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले में कल आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। रामजी मिश्रा, अपर जिलाधिकारी, मैनपुरी ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये दिए जाएंगे। सीएम योगी ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।  मुख्यमंत्री ने जताया शोक

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी जिले में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस आपदा से घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।

बागपत में गिरी बिजली, एक की मौत, दूसरा झुलसा
बागपत जनपद में यमुना किनारे खेत में काम कर रहे दो दोस्तों पर शनिवार दोपहर बिजली गिर गई। इस दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन


मोहल्ला देशराज का रहने वाला अलबख्श (20) लकड़ी की प्लाई से घरेलू सामान बनाने का कार्य करता था, जबकि नई बस्ती का रहने वाला फुरकान राजमिस्त्री है। बताया कि शनिवार दोपहर अलबख्श और फुरकान यमुना किनारे खेत में काम करने के लिए गए थे। तभी तेज बारिश होने पर बचने के लिए एक झोपड़ी में घुस गए। दोपहर करीब डेढ़ बजे आसमान से तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली अलबख्श और फुरकान के ऊपर गिर गई।

इसमें अलबख्श की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फुरकान गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास खेत में काम करने वाले किसान मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने अलबख्श को मृत घोषित कर दिया। वहीं फुरकान का उपचार किया गया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें