फोटो 2 शिवा हत्याकांड के आरोपियों से बरामद कुल्हाड़ी व तमंचा। संवाद
दन्नाहार। जरामई के रहने वाले 16 साल के शिवा को पहले संकिस ने चहारदीवारी से खींच कर नीचे गिराया और इसके बाद कुल्हाड़ी से उस पर तब तक प्रहार करता रहा जब तक वो थक नहीं गया। रविवार को दन्नाहार पुलिस ने किशोर की बेरहमी से हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सहित तीन लाेगों को गिरफ्तार किया। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद से ही सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह शिवा हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जुटे थे। रविवार को सूचना मिली कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी संकिस अपने अन्य साथियों के साथ रेलवे स्टेशन के पास कहीं छिपा हुआ है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। रेलवे स्टेशन के पास बने खंडहर से संकिस, शिवम उर्फ शिम्मा और सुभाष को गिरफ्तार कर लिया। संकिस की तलाशी के दौरान एक तमंचा कारतूस मिले। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने जब पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ की तो शिवा के बेरहमी से की गई हत्या का अपराध संकिस ने कबूल किया, बताया कि शिवा को हर हाल में मारना था, शिवा चहारदीवारी पर बैठा था, उसके दोनों पैर पकड़ कर नीचे गिरा दिया। इसके बाद कुल्हाड़ी से वार किया जो कि उसकी पीठ पर लगा। उसकी पीठ से कुल्हाड़ी खींचने के बाद उसने एक के बाद पांच से छह वार किए। उसे नहीं पता कि शिवा की जान कब निकल गई। सुभाष ने इस पूरे हत्याकांड में आरोपियों को उकसाने का काम किया गया। गिरफ्तार शिवम उर्फ शिम्मा और वांछित चल रहा विनेश भी घटना के समय साथ थे।
फोटो 2 शिवा हत्याकांड के आरोपियों से बरामद कुल्हाड़ी व तमंचा। संवाद