फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: हिमांशु हत्याकांड में महिला सहित तीन गिरफ्तार

Sat, 24 Jan 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 6 पुलिस की गिरफ्त में हिमांशू हत्याकांड के आरोपी। स्रोत पुलिस - फोटो : katra news
विज्ञापन
किशनी। गांव फरेंजी के रहने वाले युवक हिमांशु की हत्या का शुक्रवार को खुलासा हो गया, पुलिस ने महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, हत्या की वजह महिला का आरोपियों के साथ बनाया गया आपत्तिजनक वीडियो रही है।थाना क्षेत्र के गांव फरेंजी निवासी 35 वर्षीय हिमांशु कमल 17 जनवरी की शाम अमरूद के बाग की रखवाली करने गया था, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा। काफी तलाश करने के भी जब पता नहीं लगा तो अगले दिन परिजन ने थाने तहरीर दी थी। शाम को हिमांशु का शव गांव के पास पुराने कुएं में पड़ा मिला था। कुएं के पास ही हिमांशु के जूते मिले थे। शराब की बोतल व गिलास भी पास पड़े थे। कुएं से युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक हिमांशु के भाई अखिलेश ने आरोप लगाया था कि गांव के रहने वाले सोनू अग्निहोत्री और छोटा कठेरिया उर्फ नीरज ने भाई की हत्या कर दी है। भाई ने दोनों का एक महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। इस वजह से हत्या की गई है। शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस जांच कर रही थी। इस बीच शुक्रवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया। सीओ रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि हिमांशु ने गांव निवासी सोनू उर्फ विशाल अग्निहोत्री और विनय शाक्य उर्फ सालिगराम और गांव निवासी महिला के साथ का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। जब इसकी जानकारी आरोपियों को हुई तो उन्होंने हिमांशु की हत्या की योजना बनाई। महिला के उकसाने पर दोनों आरोपियों ने 17 जनवरी की रात को हिमांशु का शराब पिलाई और फिर कुएं में धक्का दे दिया। वह मर चुका है। इसकी संतुष्टि होने के बाद आरोपी वहां से चले गए थे। महिला सहित तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है। हिमांशु ने जिस महिला सुधा का आरोपियों के साथ वीडियो बनाया था, उस महिला के पति को इस बात की जानकारी हुई तो आरोपियों से झगड़ा किया था। आरोपी महिला, अपने पति के सामने सच आने के बाद से हिमांशु से चिढ़ गई थी, सोनू और विनय से कहा था कि या तो वीडियो डिलीट कराओ या हिमांशु को डिलीट करो। जिसके बाद सोनू और विनय ने हत्याकांड को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें