फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: तीन हड्डी रोग विशेषज्ञ, फिर भी रेफर हो रहे मरीज

Thu, 09 Apr 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 4 जिला अस्पताल की इमरजेंसी से रेफर किया जा रहा मरीज। संवाद - फोटो : samba news
विज्ञापन
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग की स्थिति बहुत ही खराब है। यहां तीन विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती होने के बाद भी गंभीर मरीजों को रेफर किया जा रहा है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चार महीने से हड्डी रोग विभाग का एक भी ऑपरेशन जिला अस्पताल की ओटी में नहीं हुआ है। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में डॉ. आरके शुक्ला, डॉ. ललित कृष्ण और डॉ. आदर्श सेंगर विशेषज्ञ के रूप में तैनात हैं। हालांकि मरीजों को जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन की सुविदा नहीं दी जा रही। ओपीडी में आने वाले मरीजों को भी उपचार के लिए विशेषज्ञ नहीं मिलते। अस्पताल में तैनात तीन विशेषज्ञ डॉक्टर में से डॉ. ललित कृष्ण पिछले तीन महीने से अनुपस्थित चल रहे हैं। डॉ. आरके शुक्ला अनिश्चितकालीन मेडिकल अवकाश पर हैं। टेलीमेडिसिन विभाग में तैनात डॉ. रविकांत की मदद से मरीजों को उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें