फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: तीन बिजली चोर न्यायालय से फरार घोषित

Wed, 03 Dec 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। डेढ़ दशक पूर्व बिजली चोरी करने के मामले में आरोपी तीन लोगों को न्यायालय से फरार घोषित किया गया है। उनके न्यायालय में हाजिर नहीं होनेे पर जमानत देने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं। स्पेशल जज ईसी एक्ट राकेश पटेल ने अगली सुनवाई के लिए 20 दिसंबर की तारीख तय कर दी है। थाना कोतवाली के श्रंगारनगर में 14 फरवरी 2009 को विद्युत टीम ने चेकिंग की। नरेंद्र प्रकाश अवर अभियंता ने मंजू को 16762 रुपये विद्युत बकाया बिल होने पर कनेक्शन काट दिया। 15 फरवरी 2009 को दोबारा चेकिंग पर बिजली चोरी पाई गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने चार्जशीट भेज दी। थाना कुर्रा के नगला गोसाई में 28 अक्तूबर 2009 को बिजली चेकिंग में श्यामवीर को बिजली चोरी करके नलकूप चलाते पकड़ा गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसने न्यायालय से जमानत कराई। इसके बाद वह न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। पुलिस ने जांच करके चार्जशीट न्यायालय में भेज दी। आशाराम निवासी ग्राम पड़ीना थाना एलाऊ को 13 अक्तूबर 2009 को नलकूप कनेक्शन पर आटा चक्की चलाते पकड़ा गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसने जमानत कराई। इसके बाद न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। उसके खिलाफ भी पुलिस ने चार्जशीट न्यायालय में भेज दी। बिजली चोरी के तीनों मुकदमे न्यायालय में लंबित है।
विज्ञापन

स्पेशल जज ईसी एक्ट राकेश पटेल ने तीनों को फरार घोषित कर जमानतगीरों को नोटिस जारी किए हैं। अगली सुनवाई के लिए 20 दिसंबर की तारीख तय कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें