कुरावली। थाना पुलिस ने बकरा चोरी करने पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का एक बकरा और ऑटो बरामद किया है। खिरिया पीपर गांव निवासी कन्हैयालाल का बकरा 5 अक्तूबर की रात चोरी कर ले जाने वाले कमलेश, पंकज निवासी सौहार रोड गांव थाना मलावन एटा, रवि निवासी होली मोहल्ला मलावन एटा को ऑटो समेत पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने कन्हैयालाल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। संवाद