भोगांव। एक सुनार ने युवक को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है। पीड़ित ने तहरीर दी है। आदर्श नगर निवासी हिमांशु ने पुलिस को बताया कि उसने 50 ग्राम सोने के आभूषण नगर के एक सुनार के पास गिरवी रखे थे। आभूषण छुड़ाने के लिए सुनार को रुपये दिए थे। सुनार ने पांच दिन में आभूषण वापस करने को कहा था। 6 महीने बीतने के बाद भी आभूषण वापस नहीं किए हैं। आभूषण वापस मांगने पर आत्महत्या कर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देता है। सीओ आरके द्विवेदी ने बताया तहरीर पर जांच की जा रहीं है।