फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 83 लाख रुपये ठगी में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Apr 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 2 साइबर थाना पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठग। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। शेयर में इन्वेस्ट कराने के नाम पर सिविल लाइन क्षेत्र के रहने वाले युवक से 83 लाख रुपये की ठगी करने वाले तीसरे ठग को साइबर थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लैपटॉप आदि बरामद हुए हैं। दो साथियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि सिविल लाइन के रहने वाले नितिन कुमार मिश्रा 11 नवंबर 2025 को प्रार्थना पत्र दिया था, बताया कि फेसबुक पर एक विज्ञापन देखने के बाद जब क्लिक किया तो उन्हें एक व्हाट्सअप ग्रुप से जोड़ लिया गया। जिसके बाद उन्हें मौरा जोशी नाम का एक शख्स मैसेज करने लगा। उनके एडीलियोन एप डाउनलोड कराई गई। उन्हें शेयर में इनवेस्ट कराने और रकम को कई गुना बढ़ाने का लालच देकर फंसाया गया। इस तरह से इन्वेस्ट के नाम पर उनसे 83 लाख रुपये की ठगी की गई। शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद साइबर थाना पुलिस जांच में जुट गई थी।साइबर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह और उनकी टीम ने नितिन के खाते से किए गए लेन-देन की जानकारी की और धनराशि ट्रांसफर होने वाले बैंकों के नोडल अधिकारियों से संपर्क किया। जांच के दौरान 31 दिसंबर 2025 को दो साइबर ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उनसे पूछताछ में जानकारी मिली थी कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की पटना में खुलवाए गए खाते का संचालन साथी अजीत कुमार उर्फ राकेश शर्मा निवासी दमूहान थाना काकों जनपद जहानाबाद बिहार कर रहा था। तीनों ने ही 83 लाख की साइबर ठगी को अंजाम दिया था। मंगलवार को एक सूचना पर साइबर थाना पुलिस ने तीसरे ठग अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया, कब्जे से दो मोबाइल, लैपटॉप व 10500 रुपये की नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें