फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दिनदहाड़े नकदी और जेवरात ले गए चोर

Fri, 26 Jun 2026 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम लैगांव में 24 जून को चोरी की घटना हुई। पीड़ित ने थाने में सूचना दी ह्रै। गांव पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पीड़ित सोनू सिंह दिवाकर ने पुलिस को बताया कि वह 24 जून को रोज की तरह सुबह 7 बजे मजदूरी करने सकरावा गए थे। शाम को 5:30 बजे घर लौटे। घर पहुंचने पर उन्हें सब कुछ सामान्य दिखाई दिया। मुख्य दरवाजे का ताला भी उसी स्थिति में लगा मिला जैसा वह लगाकर गए थे। उन्होंने बताया कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे और जाल खोलकर अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने बक्सा तोड़कर उसमें रखे 40 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण तथा अन्य सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें